वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

टीवीएस मोटर कंपनी ने प्रीमियम मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो में सुधार किया

प्रकाशित: 19-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (वीअ)। टीवीएस वेणु की एक भाग टीवीएस मोटर कंपनी (टीवीएसएम), आज अपने प्रीमियम मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो - टीवीएस अपाचे और टीवीएस रोनिन में नए बदलावों के साथ त्योहारों के इस सीज़न परफॉर्मेंस का नया जोश लेकर आई है। त्योहारों को मद्देनज़र रखते हुए किए गए बदलाव के केंद्र में टीवीएस अपाचे पोर्टफोलियो है जो टीवीएस रेसिंग से प्रेरित परफॉर्मेंस-फर्स्ट, टेक्नोलॉजी-फॉरवर्ड और डिज़ाइन-लैड ब्रांड है। दो दशकों से ज़्यादा समय से, हर टीवीएस अपाचे ने ब्रांड के ट्रैक टू रोड दृष्टिकोण को अपनाया है, और रेसिंग की विशेषज्ञता को रोज़ाना के रोमांचक परफॉर्मेंस में बदला है। आज, 90 देशों में 7 मिलियन से ज़्यादा टीवएस अपाचे राइडरों के साथ, यह ब्रांड एक ग्लोबल परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल कम्युनिटी बना चुका है। त्योहारों के इस सीज़न टीवीएस अपाचे राइडर्स के लिए अपनी लेटेस्ट परफॉर्मेंस, टेक्नोलॉजी और डिज़ाइन में सुधार लेकर आई है, जो उस अनुभव को और मज़बूत करती है जिसने 20 से अधिक सालों से ब्रांड को पहचान दी है। टीवीएस अपाचे एक नए वेरिएंट और मिड और टॉप वेरिएंट में किए गए बदलावों के साथ अपनी अलग अभिव्यक्ति लेकर आई है। आधुनिक डिज़ाइन, आसान परफॉर्मेंस और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के संयोजन के साथ यह उन राइडरों की उम्मदों पर खरी उतरती है जो भीड़ में सबसे अलग दिखना चाहते हैं। इसी तरह 200,000 से ज़्यादा ग्राहकों की ग्लोबल कम्युनिटी के साथ टीवीएस रोनिन की अनपिप्टेड सोच उन राइडरों लुभा रही है जो अपनी पहचान और खुद को अभिव्यक्त करने की चाह रखते हैं।