वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

अर्वाचीन भारती स्कूल ने तुली अकादमी को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

प्रकाशित: 19-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (वीअ)। 20वें हरि चंद मेमोरियल एफएम स्पोर्ट्स अंडर-17 ािढकेट टूर्नामेंट में अर्वाचीन भारती स्कूल ने तुली ािढकेट अकादमी रामजस को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जीत में यूपी अंडर-16 खिलाड़ी दर्श यादव की 3/03 और साकिब रहमान की 3/26 की शानदार गेंदबाजी के बाद अरनव प्रताप सिंह की आाढामक नाबाद अर्धशतकीय पारी निर्णायक रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए तुली ािढकेट अकादमी की टीम 21 ओवर में 85 रन पर सिमट गई। गौरव ने सर्वाधिक 19 रन बनाए। अर्वाचीन भारती की ओर से दर्श यादव ने तीन और साकिब रहमान ने तीन विकेट लिए। जवाब में अर्वाचीन भारती स्कूल ने महज नौ ओवर में दो विकेट खोकर 86 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अरनव प्रताप सिंह ने 30 गेंदों में छह चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 56 रन की तेजतर्रार पारी खेली। उन्हें कल्की स्पोर्ट्स प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।