वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

महिला ने पड़ोसी पर मारपीट का लगाया आरोप

प्रकाशित: 27-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ,(वीअ)। बंथरा थाना क्षेत्र के ऐन गाँव में रहने वाली महिला संगीता ने पड़ोसी सरवन गौतम उर्फ़ शन्नू पर मारपीट का आरोप लगाया है। संगीता के मुताबिक उसका पति सर्वेश कुमार गौतम काम के सिलसिले में दिल्ली में था। तभी बीती 16 मई की रात करीब 8 बजे पड़ोस में रहने वाले सरवन गौतम उर्फ शन्नू पुत्र मलखे ने उसके घर में अकेले होने का फायदा उठाकर संगीता के साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए लात-घूंसों व डंडों से मारापीटा।। महिला का कहना है कि घटना में उसे अंदरूनी चोटें भी आई हैं। पीड़िता का कहना है कि उसने घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई।