युवक ने संदिग्ध परस्थितियों लगाई फांसी,मौत
प्रकाशित: 27-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ,(वीअ)। बंथरा थाना क्षेत्र में पावार को एक युवक ने संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर अपनी जान गवां दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बंथरा के बेंती स्थित रामगढी निवासी मूलचंद (30) अपनी पत्नी कुसुमा और बेटे शनि के साथ रहकर मजदूरी करता था। पावार सुबह कुसुमा अपने बच्चे शनि को लेकर बकरी चराने चली गई। जबकि मूलचंद घर में अकेले था। दोपहर को जब कुसुमा वापस घर पहुंची तो मूलचंद कमरे के अंदर पंखे के हुक से गमछे के सहारे लटका मिला। यह देखकर कुसुमा के होश उड़ गए, वह चीखने चिल्लाने लगी। उसकी चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और मूलचंद को नीचे उतारा। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक शराब का आदी था। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।