वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

सगे भाई की हत्या करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

प्रकाशित: 08-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
अतर्रा/बांदा,(वीअ)। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के ाढम में थाना अतर्रा पुलिस द्वारा मामूली विवाद में सगे भाई की ईंट से मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि कस्बा अतर्रा के रहने वाले आशीष पुत्र राजकुमार ने 5 जून 2026 को देर रात्रि पैसे को लेकर हुए मामूली विवाद में अपने बड़े भाई विकाश के सिर पर ईंट से वार कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया था जिसकी इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी । प्रकरण में मृतक की माँ सुनीता देवी की तहरीर पर थाना अतर्रा में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे ।