बंद फैक्ट्री से 40 हजार की लोहे की प्लेट चोरी का खुलासा
प्रकाशित: 08-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
दुर्ग, (छत्तीसगढ़ ब्यूरो)। दुर्ग जिले की जामुल पुलिस ने बंद फैक्ट्री से लोहे की प्लेट चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध भी किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 40 हजार रुपये मूल्य की चोरी की गई लोहे की प्लेट बरामद कर जब्त कर ली है।पुलिस के अनुसार, थाना जामुल क्षेत्र स्थित बी.एस. कास्टिंग कंपनी, प्लॉट नंबर-34-बी, इंडस्ट्रियल एरिया भिलाई से 31 जुलाई की रात अज्ञात चोरों ने लोहे की प्लेट चोरी कर ली थी। कंपनी के प्रतिनिधि जितेन्द्र पाण्डेय की शिकायत पर थाना जामुल में अपराध त्रढमांक 549/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(4) एवं 305 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस ने फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों के पुटेज का विश्लेषण किया। मुखबिर की सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर संदेही रवि विश्वकर्मा उर्प खेलू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने साथी राहुल कुर्रे और एक विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई लोहे की प्लेट बरामद कर ली गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी रात के समय बंद पड़ी फैक्ट्री में घुसकर भारी लोहे की प्लेट चोरी करते थे, ताकि सुनसान का पायदा उठाकर आसानी से परार हो सकें। चोरी का उद्देश्य आर्थिक लाभ कमाना था।