वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

सड़क हादसे में कांवड़िए की मौत

प्रकाशित: 08-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
हरिद्वार, (वीअ)। पावार को कांवड़ यात्रा के दौरान श्यामपुर कांगड़ी फ्लाईओवर पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के एक शिवभक्त की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उत्तराखंड रोडवेज की बस से टक्कर के बाद हुआ।मिली जानकारी के अनुसार फरीदाबाद, हरियाणा निवासी मनीष (23) अपने साथियों कमल और मयंक के साथ कांवड़ लेकर हरिद्वार से गंगाजल लेने आया था।पावार को तीनों शिवभक्त श्यामपुर कांगड़ी फ्लाईओवर से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी उत्तराखंड रोडवेज की बस से टक्कर हो गई। दुर्घटना में तीनों घायल हो गए।हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद मनीष को मृत घोषित कर दिया।