वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार

प्रकाशित: 08-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
बांदा,(वीअ)। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के ाढम में 06/07 अगस्त 2026 की देर रात्रि को थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को सूचना के 12 घण्टे के अंदर अवैध तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि 6 अगस्त 26 की शाम को थाना गिरवां क्षेत्र के रहने वाले रामपाल द्वारा थाना तिंदवारी पर सूचना दी गई कि बबेरु तिराहा तिंदवारी से अज्ञात चोरों द्वारा उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई । पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी के टीमों का गठन किया गया । इसी ाढम में पुलिस को रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति एक मोटरसाइकिल से बबेरु से तिंदवारी आते दिखाई दिए । पुलिस द्वारा दोनों व्यक्तियों को रोककर पूछताछ करने की कोशिश की तो दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे जिसे पुलिस द्वारा घेराबन्दी कर आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए पकड़ लिया गया तथा तलाशी लेते हुए भागने का कारण पूछा गया तो दोनों ने बताया कि उन्होने ये मोटरसाइकिल उन्होनें बबेरु तिराहा के पास बांदा फतेहपुर रोड़ से चोरी की है । मोटरसाइकिल में एक मोबाइल भी मिला था जिसको पकड़े जाने के डर से फेक दिया था । तलाशी में अभियुक्त संदीप के कब्जे से एक अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है । पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में बढौत्तरी करते हुए न्यायालय भेजा गया । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम बलवीर उर्फ बल्ली पुत्र कलुआ निवासी ग्राम पिपरगवां थाना तिन्दवारी जनपद बांदा व संदीप उर्फ धुनगी पुत्र गुलाब निवासी ग्राम पिपरगवां थाना तिन्दवारी जनपद बांदा है।