वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गए सलाखों के पीछे

प्रकाशित: 08-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
रुद्रपुर, (वीअ)। 13 साल नाबालिग किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि यह घटना अक्टूबर 2025 की है, लेकिन घटना का अश्लील वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया।
पीड़िता का पिता ट्रक चालक है और काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहता है। परिवार ने अपने मकान का एक कमरा किराये पर दे रखा था। आरोप है कि किरायेदार युवक ने 24 अक्टूबर 2025 को 13 साल की किशोरी को बहाने से अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने नाबालिग की अश्लील फोटो और वीडियो भी बना ली।
आरोप है कि इसके बाद युग बंसल ने उसी वीडियो के माध्यम से किशोरी को लगातार ब्लैकमेल किया। इसी दौरान उसने अपने साथी को भी वीडियो दिखाया। आरोप है कि युवक के साथी ने भी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इस तरह दोनों आरोपियों ने कथित रूप से किशोरी का यौन शोषण किया। घटना के काफी समय बाद जब अश्लील वीडियो सामने आया तो पीड़ित परिवार को पूरे मामले की जानकारी हुई। इसके बाद 2 अगस्त को बाजपुर कोतवाली में तहरीर दी गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तत्काल भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), पॉक्सो अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।