उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘मेरा पम्प ऐप' का किया शुभारम्भ, पेट्रोल पम्प डीलरों के लिए डिजिटल प्रबंधन की नई शुरुआत
प्रकाशित: 08-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ,(वीअ)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने पावार को सिविल लाइन्स स्थित होटल ब्लेसिंग्स इम्पीरिया में आयोजित कार्पाम में पेट्रोलियम रिटेल उद्योग के लिए विकसित अत्याधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म “मेरा पम्प ऐप'' का शुभारम्भ किया। कार्पाम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में आए पेट्रोल पम्प डीलरों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा मीडिया की उपस्थिति रही। कार्पाम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं ऐप का लोकार्पण के साथ हुआ।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारत तेजी से डिजिटल अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है और ऐसे नवाचार देश के उद्यमियों को नई शक्ति प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि मेरा पम्प एप पेट्रोलियम रिटेल उद्योग में तकनीकी परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है तथा यह पेट्रोल पम्प डीलरों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने संस्थापक श्री संजय सचदेवा एवं उनकी टीम को शुभकामनाएँ देते हुए ऐप के सफल होने की कामना की। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि स्थानीय स्तर पर विकसित ऐसे स्टार्टअप भारत की नवाचार क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह ऐप पेट्रोलियम उद्योग में आधुनिक प्रबंधन प्रणाली को नई दिशा देगा। डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने कहा कि तकनीक तभी सार्थक होती है जब वह आम आदमी के जीवन को सरल बनाए। उन्होंने कहा कि मेरा पम्प ऐप पेट्रोल पम्प डीलरों के लिए एक भरोसेमंद डिजिटल सहयोगी सिद्ध होगा और इसके व्यापक उपयोग की कामना की। श्री कमलेश कुमार ने कहा कि युवा एवं अनुभवी सोच का यह समन्वय निश्चित रूप से उद्योग जगत को नई दिशा देगा।
मेरा पम्प ऐप के संस्थापक एवं पेट्रोलियम क्षेत्र के वरिष्ठ विधिक सलाहकार श्री संजय सचदेवा ने सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि चार दशकों से अधिक समय तक पेट्रोलियम उद्योग से जुड़े रहने के दौरान उन्होंने पेट्रोल पम्प डीलरों की व्यावहारिक समस्याओं को निकट से देखा है। इन्हीं अनुभवों के आधार पर मेरा पम्प एप की परिकल्पना की गई, ताकि प्रत्येक डीलर अपने प्रतिष्ठान पर उपस्थित हुए बिना भी अपने व्यवसाय की हर महत्वपूर्ण गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण रख सके। उन्होंने बताया कि यह ऐप पी, स्टॉक, टैंक डिप, मीटर रीडिंग, स्टॉक वेरिएशन, नकदी प्रबंधन, लाभ-हानि विश्लेषण, दैनिक रिपोर्ट, आवश्यक लाइसेंसों की समय-सीमा, अनुपालन संबंधी सूचनाओं सहित अनेक सुविधाएँ उपलब्ध कराएगा।