वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

युवक से लूटपाट व मारपीट का आरोप,पार्षद अमित साह ‘मोनू' ने की सख्त कार्रवाई की मांग

प्रकाशित: 08-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
अल्मोड़ा,(वीअ)। अल्मोड़ा-नगर के वार्ड झिझाड़ स्थित खम्पा मार्केट क्षेत्र में एक युवक के साथ कथित रूप से लूटपाट और मारपीट का मामला सामने आया है।पीड़ित की ओर से कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।स्थानीय पार्षद अमित साह 'मोनू' स्वयं पीड़ित के साथ कोतवाली पहुंचे और पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की।शिकायतकर्ता केवलानंद जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 6 अगस्त की रात लगभग 9:40 बजे वह अपनी दुकान का कार्य समाप्त कर अपने घर कर्नाटक खोला जा रहे थे। इसी दौरान झिझाड़ बक्शीखोला के बीच रास्ते में तीन युवक जो कथित रूप से नशे की हालत में थे ने उन्हें रोक लिया।आरोप है कि तीनों ने उनके साथ मारपीट की और उनकी जेब में रखे ?2000 नकद छीन लिए। घटना के बाद आज पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।स्थानीय पार्षद अमित साह 'मोनू' ने कहा कि नगर में इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए ताकि आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बना रहे।पार्षद अमित साह 'मोनू' ने कहा कि नगर के बीचों-बीच इस तरह की लूटपाट और मारपीट की घटनाएं बेहद गंभीर हैं।