राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 346 पौवा अवैध शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार
प्रकाशित: 08-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
राजनांदगांव, (छत्तीसगढ़ ब्यूरो)। राजनांदगांव पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन, तस्करी और बित्रढाr के खिलाप चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। संयुक्प पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 346 पौवा (65.52 बल्क लीटर) अवैध शराब, बित्रढाr की 8,660 रुपये नगद सहित कुल 50,180 रुपये की संपत्ति जब्त की है।पुलिस अधीक्षक सुअंकिता शर्मा (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्प पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक एवं साइबर त्रढाइम की नोडल अधिकारी वैशाली जैन (आईपीएस) के पर्यवेक्षण में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार के नेतृत्व में 6 अगस्त को साइबर सेल, थाना कोतवाली, थाना बसंतपुर और चौकी चिखली की संयुक्प टीम ने यह कार्रवाई की।अभियान के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 346 पौवा अवैध शराब, जिसकी कीमत 41,520 रुपये आंकी गई है, तथा शराब बित्रढाr से प्राप्त 8,660 रुपये नकद जब्त किए गए। सभी आरोपियों के खिलाप आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। राजनांदगांव पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।