वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

साइबर "गी के पैसे से बिजली बिल चुकाकर नकद लेते थे

प्रकाशित: 08-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)। दिल्ली पुलिस ने दो ऐसे व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जो साइबर "गी से हासिल पैसे से लोगों का बिजली का बिल भरते थे और इसके बदले में उनसे नकद पैसा ले लिया करते थे। एक अधिकारी ने यह शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने एक ऑनलाइन धोखाधड़ी मामले की जांच के दौरान 30-वर्षीय फूल सिंह और 40-वर्षीय सुशील कुमार को गिरफ्तार किया। यह मामला दिल्ली निवासी व्यक्ति से 2.24 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी से जुड़ा है।
पुलिस के अनुसार, शकरपुर निवासी शिकायतकर्ता के फोन में जालसाजों ने खुद को एक गैस कंपनी का अधिकारी बताकर एपीके फाइल डाउनलोड करा दी, जिससे उनका फोन हैक कर लिया और फिर उसके क्रेडिट कार्ड से अनधिकृत रूप से लेनदेन किया।
पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान, पुलिस ने पता लगाया कि "गी से हासिल रकम में से 1.82 लाख रुपये का इस्तेमाल बिजली का बिल भरने के लिए किया गया है।
पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजीव कुमार ने बताया कि जांच में पता चला कि आरोपी असली उपभोक्ताओं के बिजली बिल जुटाते थे और साइबर "गी से मिले पैसों से, बिचौलियों के एक नेटवर्क के जरिये उनका भुगतान कराते थे।
उनके मुताबिक, बिल भरने के बाद, उपभोक्ताओं से उतनी ही रकम नकद ली जाती थी और इस दौरान आरोपी पांच से 10 प्रतिशत तक कमीशन अपने पास रख लेते थे और बाकी पैसे नेटवर्क के जरिये आगे भेज देते थे।
उन्होंने बताया कि जांच में मुंबई और कर्नाटक में दर्ज साइबर धोखाधड़ी के मामलों में दोनों के संदिग्ध संबंधों का भी पता चला।