ऑपरेशन प्रहार: दिल्ली पुलिस ने किए 23 आरोपी गिरफ्तार
प्रकाशित: 08-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की उत्तरी रेंज ने स्ट्रीट ाढाइम, डकैती, स्नेचिंग व चोरी में शामिल अपराधियों के खिलाफ एक व्यापक अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय सिंह ने बताया कि उत्तर-पश्चिम जिले में 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत पिछले 72 घंटों (4 से 6 अगस्त) में ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। पुलिस आयुक्त देवेश श्रीवास्तव व वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाए गए इस 72 घंटे केप् विशेष अभियान में 15 टीमें और लगभग 150 पुलिसकर्मी शामिल थे इसमें स्थानीय थानों के स्टाफ के साथ-साथ स्पेशल यूनिट्स जैसे एटीएस और एंटी-बर्गलरी सेल के जवान भी तैनात रहे। उन्होंने बताया कि कुल 23 आरोपियों को पकड़ा गया है, जिनमें शातिर अपराधी, पैरोल जंपर्स, लुटेरे, चोर और विधि का उल्लंघन करने वाले किशोर शामिल हैं विभिन्न थानों और स्पेशल सेल की मदद से कुल 390 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये है. वहीं 66 चोरी के दोपहिया वाहन और कारें जब्त की गई हैं साथ ही 19 अवैध शस्त्र जब्त किए गए जिनमें अत्याधुनिक हथियार और देशी कट्टे शामिल हैं ऑनलाइन व अन्य स्रोतों से खरीदे गए 21 धारदार चाकू बरामद किए गए कुल 62 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने बरामद किए गए हैं।
सुभाष प्लेस थाने से 60, जहांगीरपुरी से 46, भारत नगर से 36, शालीमार बाग से 35, मुखर्जी नगर से 27, आदर्श नगर व अशोक विहार से 23-23, मॉडल टाउन से 22, केशवपुरम से 15, मौर्य एन्क्लेव से 14, महिंद्रा पार्क से 7 तथा एटीएस द्वारा 27 एवं एंटी-बर्गलरी सेल द्वारा 7 मोबाइल बरामद किए गए हैं। उपायुक्त आकांक्षा यादव के नेतृत्व में एंटी-बर्गलरी सेल इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार की टीम ने एक बड़ी चोरी के मामले को सुलझाया है अपराधियों ने एक परिवार द्वारा बेटी की शादी के लिए जमा की गई जमापूंजी पर हाथ साफ किया था सीसीटीवी फुटेज की मदद से दो मुख्य आरोपियों ध्रुव उर्फ कुणाल (29 आपराधिक मामले) और पंकज उर्फ होली (11 आपराधिक मामले) को पकड़ा गया पुलिस ने रिकवरी करते हुए 12 लाख रुपये की ज्वैलरी व 65,000 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी चोरी और स्नेचिंग के गहने अपनी मां को देते थे, जो उन्हें बिना शक के 'गोल्ड फाइनेंस कंपनियों' में गिरवी रखकर लोन ले लेती थी इस मामले में संलिप्त महिला को भी पुलिस ने नामजद किया है इसके अतिरिक्त छिने गए मोबाइलों को खरीदने वाले तीन रिसीवर (अनवर मलिक, आफताब व रूप कुमार) को गिरफ्तार किया गया है ये आरोपी मोबाइलों को डिसमेंटल कर उनके स्पेयर पार्ट्स करोल बाग की ग्रे मार्केट में बेचते थे संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय सिंह ने डीसीपी आकांक्षा यादव, उनकी टीम व पूरे स्टाफ की सराहना की और कहा कि इन अपराधियों का जाल न सिर्फ उत्तर-पश्चिम जिले में, बल्कि दिल्ली-एनसीआर के अन्य क्षेत्रों में भी फैला हुआ था।. इस ऑपरेशन से क्षेत्र में स्ट्रीट ाढाइम पर लगाम लगेगी और पुलिस आगे भी इस तरह के अभियानों को जारी रखेगी।