वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा का सीतापुर में हुआ भव्य स्वागत

प्रकाशित: 08-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
सीतापुर,(वीअ)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा के प्रथम सीतापुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं महिला मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला के नेतृत्व में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्पाम के उपरांत भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। कार्पाम का शुभारंभ वंदे मातरम के गायन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष का सीतापुर आगमन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है। उनके मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से जिले का महिला मोर्चा और सभी कार्यकर्ता संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सीतापुर की सभी नौ विधानसभाओं में भाजपा की विजय के लिए कार्यकर्ता पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ जुटेंगे। मुख्य अतिथि महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने प्रारंभिक काल से ही मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं उत्थान के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा अनेक ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। उन्होंने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को मजबूत करने के लिए समय निकालकर निरंतर कार्य करें और आगामी चुनाव में पार्टी के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अनुशासन एवं मेहनत के साथ अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं के विकास और सम्मान के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने सीतापुर जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला एवं उनकी टीम द्वारा किए गए भव्य स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी, प्रदेश परिषद सदस्य इंदु सिंह, कंचन प्रभा पांडे सहित भाजपा पदाधिकारी, महिला मोर्चा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।