पीएनबी, जैगल ने पेश किए वीजा ओर रुपे की सुविधाओं वाला क्रेडिट कार्ड
प्रकाशित: 21-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज लिमिटेड के साथ साझेदारी कर वीजा ओर रुपे की सुविधाओं वाला सह-ब्रांडेड पीएनबी-जैगल क्रेडिट कार्ड पेश किया है। पीएनबी ने एक बयान में कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरूक उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर तैयार किए गए ये क्रेडिट कार्ड बायोडिग्रेडेबल सामग्री से निर्मित हैं। बयान के अनुसार, यह कार्ड दोहरे नेटवर्क विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। इसमें वीजा नेटवर्क की वैश्विक स्वीकार्यता और यात्रा संबंधी सुविधाओं के साथ रुपे नेटवर्क के जीवनशैली लाभ तथा यूपीआई आधारित भुगतान सुविधा का संयोजन किया गया है।
पीएनबी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अशोक चंद्र ने कहा कि बैंक युवा और डिजिटल रूप से जागरूक ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अभिनव डिजिटल भुगतान समाधान विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भारत में क्रेडिट कार्ड क्षेत्र में अभी भी व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं और जैगल के साथ साझेदारी बैंक के क्रेडिट कार्ड कारोबार को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज लि. के प्रबंध निदेशक और सीईओ अविनाश रमेश गोडखिंडी ने कहा, ...यह भागीदारी हमारी उस रणनीति का अहम हिस्सा है जिसके तहत हम ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर अधिक वित्तीय प्रौद्योगिक उत्पाद बना रहे हैं।