भारत एडीबी के लिए निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा बाज़ार
प्रकाशित: 22-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के निजी क्षेत्र के परिचालन के लिए भारत लगातार सबसे बड़ा बाजार बना हुआ है और बैंक को उम्मीद है कि वह इस वर्ष देश के विकास लक्ष्यों के अनुरूप परियोजनाओं के लिए लगभग एक अरब अमेरिकी डॉलर का प्रत्यक्ष वित्तपोषण उपलब्ध कराएगा। एडीबी के उपाध्यक्ष (बाजार समाधान) भार्गव दासगुप्ता ने पीटीआई-भाषा से कहा, wपिछले वर्ष हमने अपनी पूंजी से सरकारी क्षेत्र के लिए चार अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक और निजी क्षेत्र के लिए एक अरब डॉलर से अधिक का वित्तपोषण किया था।w उन्होंने कहा, wइसके अलावा हमने अन्य स्रोतों से भी उनके लिए लगभग इतनी ही राशि जुटाई। इस प्रकार 2025 में एडीबी के माध्यम से निजी क्षेत्र तक कुल दो अरब अमेरिकी डॉलर का प्रवाह हुआ।w इस वर्ष की योजना के बारे में पूछे जाने पर दासगुप्ता ने कहा, wनिजी क्षेत्र के मामले में हम इसी गति को बनाए रखेंगे।w निजी क्षेत्र के वित्तपोषण के प्रमुख क्षेत्रों पर उन्होंने कहा कि नवीकरणीय एवं स्वच्छ ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, ई-वाहन और हरित आंकड़ा केंद्र (ग्रीन डेटा सेंटर) ऐसे क्षेत्र हैं, जिनमें एडीबी आगे भी निवेश जारी रखेगा।
उन्होंने बताया कि शहरी अवसंरचना विकास, टिकाऊ कृषि और वित्तीय समावेशन भी एडीबी के प्रमुख क्षेत्रों में शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि शहरी अवसंरचना विकास, टिकाऊ कृषि और वित्तीय समावेशन भी एडीबी के प्रमुख क्षेत्रों में शामिल हैं।