वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

सर्राफा में तेज़ी,सोना दो माह के उच्च स्तर पर

प्रकाशित: 12-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में लगातार छ"s सत्र में बढ़ोतरी हुई। कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती के बावजूद व्यापारियों की ओर से निवेश की मांग के कारण सोना।,200 रुपये बढ़कर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के दो महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया। अखिल भारतीय र्साफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना सोमवार के।,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के बंद भाव से।,200 रुपये बढ़कर।,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। पिछली बार यह इन स्तर के आसपास 12 जून को कारोबार कर रहा था, जब इसका भाव।,56,900 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इस कीमती धातु में पिछले छह कारोबारी सत्रों में 9,800 रुपये या 6.65 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह तीन अगस्त को दर्ज।,47,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से ऊपर चढ़ी है। चांदी भी इसी तेजी के दौर में है और इसकी कीमत 2,000 रुपये बढ़कर 2,42,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई है, जिससे चांदी दो महीने से अधिक समय में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।