किराये के मकान से टॉप-के थानों की रेस तक पहुंचा जाफराबाद थाना बना आधुनिक पुलिसिंग की मिसाल
प्रकाशित: 11-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली (स्पर्श भारद्वाज)। कभी जाफराबाद रोड पर एक छोटे से किराये के भवन में घिसट-घिसट कर चलने वाला जाफराबाद थाना आज अपनी अद्भुत कायाकल्प और बेहतरीन नागरिक सुविधाओं के बल पर देश के शीर्ष थानों की कतार में आ खड़ा हुआ है। बताया जा रहा है गृह मंत्रालय की ओर से इसे देश के टॉप-के थानों' की सूची में शामिल करने के लिए प्रस्तावित किया गया है। पुलिस महकमे के अधिकारियों को पूरी उम्मीद है कि आगामी नवंबर माह में होने वाली आधिकारिक घोषणा में यह थाना देश भर में अच्छा स्थान हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। यमुना विहार स्थित डीडीए ग्राउंड में संचालित इस तीन मंजिला अत्याधुनिक थाने में आम जनता की सुविधा और पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए अभूतपूर्व बदलाव किए गए हैं। कभी सुविधाओं के अभाव से जूझने वाले इस थाने में अब फरियादियों के बैठने के लिए वातानुकूलित वेटिंग रूम, पारदर्शी जनसुनवाई के लिए अलग से स्पेस, उच्चस्तरीय मीटिंग रूम और कैंटीन की व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं, अपनी समस्याओं को लेकर थाने पहुंचने वाले लोगों के साथ आने वाले मासूम बच्चों का ध्यान रखते हुए एक विशेष प्ले रूम भी तैयार किया गया है। वहीं दूसरी ओर रात-दिन ड्यूटी पर तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों के ठहरने के लिए सर्वसुविधायुक्त कमरों और एक बेहतर मैस का निर्माण किया गया है। बुधवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी राहुल अलवाल ने जाफराबाद थाने के नए भवन का गहन निरीक्षण किया और वहां मौजूद तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान जाफराबाद थाना अध्यक्ष (पदोन्नत एसीपी) तनवीर अशरफ ने डीसीपी को थाने की नई सुविधाओं और तकनीक संचालित कार्यप्रणाली की बारीकी से जानकारी दी। मौके पर मौजूद भजनपुरा सब-डिवीजन के एसीपी सहदेव राणा ने फरियादियों को दी जा रही सुविधाओं के साथ-साथ आम जनता के प्रति पुलिस कर्मचारियों के सहयोगात्मक और मानवीय व्यवहार की पुरजोर सराहना की। निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने थाने पहुंचे आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और इलाके में पुलिसिंग को और अधिक जन-उन्मुख व पारदर्शी बनाने के सुझाव भी मांगे। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि इस सफलता के पीछे थाना अध्यक्ष (पदोन्नत एसीपी) तनवीर अशरफ, भजनपुरा एसीपी सहदेव राणा, अतिरिक्त थाना अध्यक्ष किरण पाल, चिट्ठा मुंशी सब-इंस्पेक्टर संजीव कुमार, हिमांशु पांडे और हेड कांस्टेबल नफीस समेत पूरे स्टाफ की दिन-रात की मेहनत और जनसेवा के प्रति निष्ठा रही है।