वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

आगामी मां नंदा देवी मेले की तैयारियों को लेकर एसएसपी ने आयोजित की बैठक

प्रकाशित: 11-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
अल्मोड़ा,(वीअ)। चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आगामी माँ नंदा देवी मेला को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा के सभागार में जिला प्रशासन, मंदिर समिति, नगर पालिका, व्यापार मंडल, नगर पालिका, विद्युत विभाग, जल विभाग एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा मेले के आयोजन को लेकर रखे गए सुझावों एवं समस्याओं पर चर्चा की गई। एसएसपी महोदय द्वारा समस्याओं को सुनते हुए उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसएसपी महोदय ने मेले के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं गलियों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा अराजक तत्वों पर सतर्क निगरानी रखते हुए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। इसके अतिरिक्त मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण भी किया जाएगा, ताकि व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त किया जा सके।उन्होंने सभी संबंधित विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए माँ नंदा देवी मेले को भव्य, सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।