निगम ने 61 संपत्तियां सील, 32 कारण बताओ नोटिस और 3 ध्वस्तीकरण आदेश जारी किए
प्रकाशित: 11-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। नगर निगम दिल्ली (एमसीडी) ने शहर के सभी 12 जोनों में खतरनाक भवनों, अनधिकृत निर्माण तथा मास्टर प्लान ऑफ दिल्ली (एमपीडी) और भवन उपविधियों के उल्लंघन के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान को और तेज कर दिया है। आज चलाए गए व्यापक प्रवर्तन अभियान के तहत एमसीडी के सभी 12 जोनों में 41 ध्वस्तीकरण कार्रवाई की गईं। इसके अलावा, 61 संपत्तियों को सील किया गया, 32 कारण बताओ नोटिस जारी किए गए तथा 3 ध्वस्तीकरण आदेश पारित किए गए। एमसीडी द्वारा कल भी प्रवर्तन कार्रवाई की गई थी, जिसके दौरान मास्टर प्लान ऑफ दिल्ली और भवन उपविधियों के उल्लंघन के कारण 46 संपत्तियों को ध्वस्त किया गया तथा 20 अन्य संपत्तियों को सील किया गया। आज के अभियान के दौरान ईस्ट जोन के खुरेजी खास, जगतपुरी और लक्ष्मी नगर क्षेत्रों में कई स्थानों पर प्रमुख ध्वस्तीकरण कार्रवाई की गई। वेस्ट जोन में पश्चिम पुरी, मादीपुर में कार्रवाई के दौरान पहली से तीसरी मंजिल तक एक-एक रूफ पैनल को ध्वस्त/काट दिया गया। सुभाष नगर में एक रूफ पैनल काटने के साथ-साथ चौथी मंजिल की छत पर बने टॉयलेट ब्लॉक को पूरी तरह ध्वस्त किया गया। सोम बाजार रोड, विपिन गार्डन, उत्तम नगर में भूतल के एक रूफ पैनल को ध्वस्त किया गया। आकाश विहार, बक्करवाला रोड के समीप स्थित एक संपत्ति को पूरी तरह ध्वस्त किया गया, जबकि नांगली विहार में पहली मंजिल के एक रूफ पैनल और दो दीवारों को ध्वस्त किया गया।