वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

शहडोल के रिलायंस फाउंडेशन एवं बेटियों का जलवा

प्रकाशित: 11-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
शहडोल (वीअ)। इंदौर के महू में आयोजित ओपन इंटर-डिस्ट्रिक्ट जूनियर गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट में शहडोल की बेटियों ने अपने शानदार खेल से जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल भावना और अनुशासन का परिचय देते हुए शहडोल की टीम ने उपविजेता (रनर्स-अप) का खिताब हासिल किया। टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत जिले की 08 प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय टूर्नामेंट के कैंप के लिए हुआ है। फाइनल मुकाबले में इंदौर की मजबूत टीम के खिलाफ शहडोल की बेटियों ने कड़ी टक्कर दी और महज 01 गोल के अंतर से उपविजेता रहीं। दिव्या बैगा, मोनिका सिह, चाँदनी यादव, वाशु यादव, संध्या सहिस, दिव्या संत तथा राधा सिंह,(सभी रिलायंस फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर धुरवार), राधनी सिंह बिचारपुर स्मॉल फीडर सेंटर । राष्ट्रीय कैंप के लिए रवाना होते समय शहडोल रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। जिला फुटबॉल संघ के सचिव रईस अहमद, राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी कोच,लक्ष्मी सहिस, नरेश कुंडे, रजनी सिंह रहीम खान एवं रामा राव ने खिलाड़ियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सोहागपुर विधायक व जिला फुटबॉल संघ की संरक्षक श्रीमती मनीषा सिंह, अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छावड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद जकरिया, उपाध्यक्ष अजय बिजरा, एके. मोहंती, बालकृष्ण बंगारी,शमीम खान, कोषाध्यक्ष अनिल सिंह, तथा रिलायंस सीबीएम प्रोजेक्ट के सीएसआर हेड राजीव श्रीवास्तव, खेल समन्वयक अश्वनी शर्मा एवं डॉ. समीम खान ने पूरी टीम को बधाई दी। प्रतियोगिता में शहडोल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन का परिणाम रहा कि 08 खिलाड़ियों का चयन जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के कोचिंग कैंप के लिए हुआ है ,यह कोचिंग कैंप जिला फुटबाल संघ इंदौर एवं महू द्वारा 10 सितंबर से 22 सितंबर तक महू में आयोजित किया जाएगा, इसके बाद ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन द्वारा आयोजित जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिनांक 24 सितंबर से 03 अक्टूबर 2026 तक नारायणपुर छत्तीसगढ़ में भाग लेंगे।