मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप की बैठक आयोजित
प्रकाशित: 11-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ,(वीअ)। मुख्य सचिव श्री एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण अवस्थापना परियोजनाओं एवं योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान कानपुर, आगरा एवं लखनऊ मेट्रो परियोजनाओं के साथ-साथ जनपद गौतमबुद्ध नगर में चिल्ला-रेगुलेटर से महामाया फ्लाईओवर तक प्रस्तावित एलीवेटेड रोड परियोजना तथा प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं को परियोजनाओं के निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्यों में तेजी बनाए रखने तथा गुणवत्ता के मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनीटरिंग करते हुए निर्धारित माइलस्टोन और लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर जोर दिया। साथ ही, विभिन्न विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित कर लंबित कार्यों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा, ताकि परियोजनाओं का लाभ आमजन को जल्द मिल सके। मुख्य सचिव ने जनपद गौतमबुद्ध नगर में चिल्ला रेगुलेटर, निकट मयूर विहार, सेक्टर-14ए से एमपी-3 रोड स्थित महामाया फ्लाईओवर, नोएडा को जोड़ने के लिए शाहदरा ड्रेन के समानांतर निर्मित की जा रही एलीवेटेड रोड परियोजना की समीक्षा करते हुए शेष कार्यों में आवश्यक गति बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्धारित माइलस्टोन को समय से पूरा करने तथा परियोजना के कार्यों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव कहा कि वर्तमान में योजना के अंतर्गत 76 प्रतिशत पात्र इस्टेब्लिशमेंट द्वारा पंजीकरण कराया जा चुका है। उन्होंने निर्देश दिए कि शेष पात्र इस्टेब्लिशमेंट का भी बैठक एवं प्रभावी समन्वय के माध्यम से पंजीकरण सुनिश्चित कराने के प्रयास किए जाएं, ताकि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ-साथ पात्र प्रतिष्ठानों को पंजीकरण प्रािढया में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में लखनऊ मेट्रो के कॉरिडोर-1ँ की प्रगति की समीक्षा के दौरान बताया गया कि परियोजना के डिटेल्ड डिजाइन कंसल्टेंट, मेट्रो डिपो, एलिवेटेड सेक्शन तथा लिफ्ट के टेंडर अवार्ड किए जा चुके हैं। भूमिगत सेक्शन के लिए तकनीकी मूल्यांकन की प्रािढया प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त सिस्टम टेंडर्स के अंतर्गत झ्एअ, ऊातम्दस् तथा Aइण् &िंश् के टेंडर वित्तीय स्वीकृति के उपरांत फ्लोट किए जा चुके हैं। कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के कॉरिडोर-1 की प्रगति की समीक्षा के दौरान बताया गया कि झकरकट्टी से ट्रांसपोर्ट नगर के बीच 2 भूमिगत स्टेशनों के संरचनात्मक एवं फिनिशिंग कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं और स्टेशनों की भौतिक प्रगति 99 प्रतिशत है।