वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

ाsढडिट कार्ड सीमा बढ़ाने के बहाने ठगी

प्रकाशित: 11-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)। उत्तर पूर्वी दिल्ली पुलिस ने बैंक प्रतिनिधि बन ाsढडिट कार्ड की सीमा बढ़ाने के बहाने एक व्यक्ति के साथ ठगी करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उत्तर पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राहुल अलवल ने बताया कि करावल नगर निवासी प्रशांत शर्मा की शिकायत पर नौ सितंबर को मामला दर्ज किया गया जिसके बाद जांच में करण उर्फ काके (30), राकेश कुमार उर्फ राणा (47), फैजान (23), रौनक ( 26) और गौरव शर्मा (24) को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि शर्मा को बैंक प्रतिनिधि बनकर एक व्यक्ति ने फोन आया जिसने उनके ाsढडिट कार्ड की ाsढडिट सीमा बढ़ाने की पेशकश की जिसके बाद पीड़ित ने आरोपी द्वारा बनाई गई फर्जी वेबसाइट पर अपने कार्ड का गोपनीय विवरण दर्ज कर दिया।डीसीपी ने कहा कि जालसाज़ों ने विवरण का दुरुपयोग कर लगभग 31,663 रुपये का अनधिकृत लेनदेन किया।
जांच के दौरान, पुलिस को पता चला कि ठगे गए पैसे का इस्तेमाल एक वेबसाइट के माध्यम से एक ग्राम सोने का बिस्कुट खरीदने के लिए किया गया था। उन्होंने बताया कि वस्तु को बाद में तिलक नगर में एक अज्ञात पते पर पहुंचा दिया गया। पुलिस ने बताया कि फर्जी बैंक वेबसाइट के तकनीकी विश्लेषण से पुलिस गौरव शर्मा तक पहुंची, जिसने फर्जी वेबसाइट पर बनाई और संचालित की थी।