केरलम् के पत्रकारों ने डीआईपीआर निदेशक विशाल सिंह से की मुलाकात, उत्तर प्रदेश की विकास पहलों की ली जानकारी
प्रकाशित: 11-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ,(वीअ)। पत्र सूचना कार्यालय , लखनऊ के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश के मीडिया टूर पर आए केरलम् के पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने आज सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक श्री विशाल सिंह से मुलाकात की। इस दौरान पत्रकारों ने उत्तर प्रदेश में संचालित विभिन्न विकास कार्पामों, जनकल्याणकारी योजनाओं और उनके जमीनी ािढयान्वयन से संबंधित जानकारी प्राप्त की। संवाद के दौरान श्री विशाल सिंह ने पत्रकारों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी पहलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में बुनियादी ढांचे के विकास, निवेश, पर्यटन, रोजगार, औद्योगिक विकास तथा जनहित से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। श्री विशाल सिंह ने कहा कि मीडिया की भूमिका सरकार की योजनाओं और विकास कार्पामों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों के प्रभावी ािढयान्वयन तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए बदलावों से संबंधित जानकारी साझा की। केरलम् से आए पत्रकारों ने उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा और विभिन्न सरकारी योजनाओं के जमीनी प्रभाव को समझने के लिए आयोजित इस संवाद को उपयोगी बताया। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में किए जा रहे विकास कार्यों और विभिन्न क्षेत्रों में अपनाई जा रही नई पहलों में विशेष रुचि दिखाई।
उल्लेखनीय है कि यह मीडिया टूर भारत सरकार की डेवलपमेंट कम्युनिकेशन एंड इंफॉर्मेशन डिसेमिनेशन योजना के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि यह मीडिया टूर भारत सरकार की डेवलपमेंट कम्युनिकेशन एंड इंफॉर्मेशन डिसेमिनेशन योजना के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।