दिल्ली के उच्च शिक्षा मंत्री आशीष सूद को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए : घनेंद्र भारद्वाज
प्रकाशित: 11-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली (स्पर्श भारद्वाज)। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता घनेंद्र भारद्वाज ने एक बार फिर से दिल्ली की बीजेपी सरकार और शिक्षा मंत्री आशीष सूद पर करारा हमला बोला है, घनेंद्र भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली की भाजपा सरकार और बीजेपी की एमसीडी के भ्रष्टाचार के चलते दिल्ली के सत्या निकेतन में 7 मासूम और निर्दोष छात्रों की जान चली गई लेकिन दिल्ली की मुख्यमंत्री और दिल्ली के शिक्षा मंत्री रील बनाने और फ़ोटो शूट मैं व्यस्त है. घनेंद्र भारद्वाज ने कहा कि जिस दिन यह दुखद घटना हुई उसी दिन सब जानते हुए भी शिक्षा मंत्री आशीष सूद मौज मस्ती करने गोवा चले गए और जहां एक तरफ आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई AएAझ् उन 7 मासूम बच्चों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा और भजन संध्या का आयोजन कर रही है वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद बड़ी बेशर्मी से फोटोशूट और रील बनाने में ही व्यस्त हैं! घनेंद्र भारद्वाज ने काफी 12 साल से केंद्र में बीजेपी की सरकार है दिल्ली विश्वविद्यालय केंद्र सरकार के अंतर्गत आता है और आज भी दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में कोई हॉस्टल नहीं है इसलिए मजबूरी में छात्र-छात्राएं महंगे किराए पर पीजी में रहने पर मजबूर है साउथ कैंपस में सारे पीजी बीजेपी के स्थानीय विधायक अनिल शर्मा और उनके गुर्गे ही चलाते हैं, श्री भारद्वाज ने कहा कि अनिल शर्मा और आशीष सूद पीजी माफिया के बड़े संरक्षक बन चुके हैं और यहां तक की कई पीजी माफिया तो रेखा गुप्ता से भी संबंध होने की बात करते हैं! घनेंद्र भारद्वाज ने कहा कि अगर दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सुख में थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो उन्हें तुरंत प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि यह पहला हादसा नहीं है दिल्ली में बीजेपी के शासन में भ्रष्टाचार के चलते लगातार ऐसे हादसे होते जा रहे हैं और बीजेपी की सरकार हर हादसे के बाद चुप्पी साध लेती है।