चोरी के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार
प्रकाशित: 11-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)। दिल्ली पुलिस ने नेहरू प्लेस में एक कंप्यूटर की दुकान में चोरी के मामले में 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया और उसके पास से लगभग 40 लाख रुपये मूल्य के 520 एसएसडी कार्ड और 160 रैम बरामद कीं। पुलिस ने बताया कि 21 अगस्त को, कालकाजी थाने में सचिन मित्तल की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया। उसने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों ने दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के नेहरू प्लेस में मंजूषा बिल्डिंग में उसकी दुकान में चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी की पहचान कृष्णा बिंद के रूप में की है। अधिकारी ने कहा कि करीब 500 एसएसडी कार्ड और कंप्यूटर से संबंधित अन्य सामान चोरी हो गया।