वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

नगरपालिका शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कर रही फॉगिंग

प्रकाशित: 11-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
मसूरी,(वीअ)। नगर पालिका परिषद बरसाती रोगों से बचाव के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फॉगिंग कर रही है ताकि लोगों को बरसात में होने वाले रोगों से बचाया जा सके। पालिका ने मालरोड सहित क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में फॉगिंग करवायी। बरसात के दिनों में होने वाले रोगों व देहरादून व उसके आसपास के क्षेत्रों में बढ रहे स्वाइन फ्लू, कोरोना व खांसी, जुकाम बुखार सहित डाइरिया के रोग तेजी से बढ रहे हैं जिसे देखते हुए नगर पालिका परिषद की ओर से मसूरी व आसपास के क्षेत्रों में दवायुक्त फॉगिंग करवायी जा रही है ताकि मक्खी मच्छरों से होने वाले रोगों से लोगों की सुरक्षा हो सके व जहां बरसात का पानी रूका रहता है वहां पर मच्छर पैदा हो जाते है उन्हें फॉगिंग करा कर उनसे बचा जा सके। इस संबंध में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने कहा कि नगर पालिका बरसात के दिनों में लगातार फॉगिंग करवाती है ताकि बरसात में होने वाले रोगों से जनता को सुरक्षा मिल सके।