वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

दिल्ली नगर निगम करोल बाग ज़ोन द्वारा स्वच्छता नायकों के सम्मान एवं जागरुकता कार्पाम का आयोजन

प्रकाशित: 13-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। एमसीडी करोल बाग ज़ोन द्वारा सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) तथा क्षमता निर्माण पहल के अंतर्गत एमसीडी पार्क, न्यू राजेंद्र नगर में स्वच्छता नायकों के सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्पाम का आयोजन किया गया। इस कार्पाम में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों, गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ), स्वच्छता कर्मियों तथा स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। कार्पाम का उद्देश्य प्रभावी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता बनाए रखने में जनभागीदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्पाम के दौरान आईपीसीए के प्रतिनिधियों ने प्रतिभागियों को नवीनतम ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों की जानकारी दी तथा विकेंद्रीकृत कचरा प्रसंस्करण के लिए एरोबिन्स के उपयोग एवं लाभों पर प्रकाश डाला। कंसेशनेयर टीम द्वारा भी एक आईईसी सत्र आयोजित किया गया, जिसमें नागरिकों को जिम्मेदार अपशिष्ट प्रबंधन अपनाने तथा स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सािढय सहयोग देने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्पाम में लगभग 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
ज़ोन के उपायुक्त श्री दिलखुश मीणा ने कहा कि इस समारोह के माध्यम से सफाई मित्रों, सहायक स्वच्छता निरीक्षकों (एएसआई), स्वच्छता निरीक्षकों (एसआई), स्वच्छता अधीक्षकों (एसएस), कनिष्ठ अभियंताओं (डेम्स) तथा जेटिंग मशीन सहायकों के उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित किया गया। इन कर्मियों ने डस्ट फ्री रोड अभियान, रेलवे ट्रैक के किनारे कचरा हटाने तथा अन्य स्वच्छता सुधार पहलों में उल्लेखनीय कार्य किया है। यह कार्पाम स्वच्छता कर्मियों की प्रतिबद्धता को सम्मानित करने तथा सभी हितधारकों को स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ करोल बाग के निर्माण हेतु मिलकर कार्य करने के लिए प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।