दिल्ली नगर निगम की नागरिक सेवाओं को और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम: रेखा गुप्ता
प्रकाशित: 09-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम द्वारा आज केदारनाथ साहनी सभागार, सिविक सेंटर में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि तथा महापौर श्री प्रवेश वाही विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपमहापौर डॉ. मोनिका पंत, सदन के नेता श्री जय भगवान यादव, स्थायी समिति की अध्यक्ष श्रीमती सत्या शर्मा, स्थायी समिति के उपाध्यक्ष श्री सत्यपाल सिंह, स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष श्री मनीष चड्ढा, निगम आयुक्त श्री संजीव खिरवार तथा अतिरिक्त आयुक्त (स्वास्थ्य) श्री पंकज नरेश अग्रवाल सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने 187 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए, जिनमें 17 स्पेशल एजुकेटर भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने दिल्ली नगर निगम के विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की चिकित्सा जांच एवं स्वास्थ्य निगरानी के लिए मेडिकल पीनिंग पोर्टल का शुभारंभ भी किया। माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों एवं उनके परिवारों को बधाई देते हुए कहा कि लंबे समय से लंबित नियुक्तियों को गति देना दिल्ली नगर निगम को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि निगम सीधे तौर पर दिल्ली के नागरिकों की दैनिक जरूरतों और सुविधाओं से जुड़ा है, इसलिए पर्याप्त और सक्षम मानव संसाधन के बिना प्रभावी नागरिक सेवाओं की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम को आधुनिक तकनीक, मजबूत आधारभूत संरचना, पर्याप्त मानव संसाधन और आवश्यक वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराकर उसकी कार्यक्षमता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। निगम की कार्यप्रणाली जितनी मजबूत होगी, उसका सीधा लाभ दिल्ली के नागरिकों को बेहतर, तेज और समयबद्ध सेवाओं के रूप में मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के अस्पतालों में नई इमारतों, नए ब्लॉकों और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती जरूरतों के अनुरूप चिकित्सकीय एवं अन्य आवश्यक मानव संसाधन को मजबूत करना भी सरकार की प्राथमिकता है। साथ ही, निगम के विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी के लिए शुरू किया गया मेडिकल पीनिंग पोर्टल तकनीक के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि निगम की सेवा केवल रोजगार का माध्यम नहीं है, बल्कि दिल्ली के नागरिकों के प्रति जिम्मेदारी निभाने का अवसर है। उन्होंने सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों से ईमानदारी, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, आप जिस पद की जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं, वहां आपका सबसे बड़ा ध्येय जनता की सेवा होना चाहिए।
ईमानदारी, निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ किया गया कार्य ही आपकी सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। महापौर श्री प्रवेश वाही ने माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन केवल 187 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलने का अवसर नहीं, बल्कि 187 परिवारों के जीवन में नई उम्मीद, स्थायित्व और आत्मविश्वास का संचार करने वाला दिन है। वर्षों की प्रतीक्षा के बाद मिला यह नियुक्ति पत्र उनके लिए रोजगार के साथ-साथ सम्मान, सुरक्षा और भविष्य की नई शुरुआत का संबल है। महापौर ने कहा कि 49 नियुक्तियों में 31 महिलाओं की नियुक्ति नारी सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि निगम में 268 अन्य नियुक्तियों की प्रािढया भी आगे बढ़ रही है और 168 पदों के लिए अएएँ को अधियाचन भेजे गए हैं, जिससे दिल्ली नगर निगम का मानव संसाधन और मजबूत होगा तथा नागरिक सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि 92 श्ऊए को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये नियुक्तियां संबंधित परिवारों के लिए केवल रोजगार नहीं, बल्कि कठिन परिस्थितियों में संवेदना और जिम्मेदारी के साथ दिया गया एक मजबूत सहारा हैं। निगम ऐसे परिवारों के साथ खड़ा है और उन्हें सम्मानजनक जीवन की नई शुरुआत का अवसर देना अपनी जिम्मेदारी समझता है। महापौर ने कहा कि दिल्ली नगर निगम अपने कर्मचारियों के कल्याण, सम्मान और अधिकारों के प्रति भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह श्ऊए कर्मचारियों के लिए समान वेतन संबंधी कार्पाम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा, दिल्ली नगर निगम एक बड़ा परिवार है। इस परिवार के प्रत्येक कर्मचारी का सम्मान और कल्याण हमारी जिम्मेदारी है। हमारा संकल्प है कि निगम का हर कर्मचारी सम्मान के साथ काम करे और पूरी ईमानदारी, निष्ठा, संवेदनशीलता तथा मानवीय संवेदना के साथ दिल्ली की सेवा करे। जब कर्मचारी सशक्त और सम्मानित होगा, तभी निगम और अधिक मजबूत होगा और दिल्लीवासियों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। निगम आयुक्त श्री संजीव खिरवार ने माननीय मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि श्ण्अ के अस्पतालों के इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार मजबूत किया जा रहा है तथा आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और नई तकनीकों को उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान जैसी स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ मेडिकल पीनिंग पोर्टल का शुभारंभ निगम विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित और बेहतर निगरानी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ पर्याप्त और सक्षम मानव संसाधन भी आवश्यक है तथा निगम में नियुक्तियों की प्रािढया आगे भी जारी रहेगी। अतिरिक्त आयुक्त (स्वास्थ्य) श्री पंकज नरेश अग्रवाल ने समारोह के समापन पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री, महापौर, जनप्रतिनिधियों, निगम आयुक्त, वरिष्ठ अधिकारियों एवं सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने नवनियुक्त अभ्यर्थियों एवं उनके परिवारों को बधाई देते हुए कहा कि सभी अभ्यर्थी पूरी निष्ठा, समर्पण और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए दिल्ली की जनसेवा में योगदान दें। उन्होंने समारोह के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भी धन्यवाद किया।