मायावती का सपा पर बड़ा हमला, बोलीं- छल और छद्म की राजनीति से सावधान रहें
प्रकाशित: 09-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ,(वीअ)। लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए उस पर जातिवादी राजनीति करने का आरोप लगाया है। मायावती ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' की नीति पर चलती है और उत्तर प्रदेश में चार बार बनी बसपा सरकारों ने भी इसी सिद्धांत के आधार पर काम किया।
मायावती ने सपा की राजनीति पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि चुनावी स्वार्थ के लिए पार्टी गिरगिट की तरह रंग बदलती है। उन्होंने सपा के ‘पीडीए' फॉर्मूले पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पहले ‘पी' से पिछड़े और अब ‘पंडित' करने की कोशिश की जा रही है। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि ब्राह्मण समाज के लोगों के बसपा से जुड़ने से सपा विचलित है। उन्होंने सपा की राजनीति को ‘छल और छद्म की राजनीति' करार देते हुए कहा कि इस तरह के राजनीतिक छल से किसी एक व्यक्ति का भला हो सकता है, लेकिन पूरे समाज का हित नहीं हो सकता। मायावती ने सर्वसमाज के लोगों से अपील की कि वे सपा की संकीर्ण जातिवादी राजनीति से सावधान रहें और ऐसी राजनीति का समर्थन न करें जो समाज को जातियों में बांटने का काम करती है।