वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के वार्षिक चुनाव में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी

प्रकाशित: 09-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
बांदा,(वीअ)। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश की प्रांतीय प्रबंध समिति एवं चित्रकूटधाम क्षेत्र बांदा की क्षेत्रीय प्रबंध समिति के निर्देश पर शनिवार को बस स्टेशन बांदा डिपो परिसर में बांदा डिपो और प्रशासनिक शाखा चित्रकूटधाम क्षेत्र के वार्षिक चुनाव कराए गए। नोडल अधिकारी हरिश्चंद्र कुशवाहा एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष जीएस त्रिवेदी की उपस्थिति में हुए निर्वाचन की प्रािढया दिलीप तिवारी, अनादिवीर सिंह एवं नागेंद्र त्रिपाठी ने चुनाव अधिकारी/पर्यवेक्षक के रूप में संपन्न कराई। बांदा डिपो शाखा के लिए बशीरूर्रहमान को अध्यक्ष, जितेंद्र गुप्ता को मंत्री तथा दुष्यंत तिवारी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं प्रशासनिक शाखा में देवेंद्र तिवारी अध्यक्ष, अवधेश कुशवाहा मंत्री और सुमत कुमार कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। सभी पदाधिकारियों का चयन सदस्यों की सहमति से हुआ। इस अवसर पर केके त्रिपाठी, अरिमर्दन सिंह, प्रकाश नारायण, अमित शुक्ला, दशरथ प्रसाद, हिमांशु कुमार, अटल तिवारी, रमाशंकर, संदीप कुमार, वीरेंद्र कुमार, बृजेश तिवारी समेत परिषद के अन्य सदस्य मौजूद रहे।