अगलाड़ यमुना घाटी महिला विकास मंच ने मनाया तीजोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा
प्रकाशित: 09-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
मसूरी,(वीअ)। अगलाड़ यमुना घाटी महिला विकास मंच के तत्वाधान में आयोजित पहले तीज उत्सव में लोक संस्कृति की सुंदर प्रस्तुतियां की गयी। इस मौके पर तीज क्वीन चुनी गयी जिसमें 40 से कम उम्र में प्रमिला चैहान व 40 वर्ष से अधिक उम्र में सुलोचना रावत तीज क्वीन चुनी गयी। इस मौके पर तांदी, छोडे, रासो, आदि की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुति दी। अगलाड़ यमुनाघाटी महिला विकास मंच की अध्यक्ष सुलोचना रावत ने कहा कि पहली बार क्षेत्र की मंहिला ने तीज का उत्सव मनाया। उन्होंने कहा कि पहले कभी इस तरह का कार्पाम नहीं होता था लेकिन अब सभी पर्व इसी तरह से मनाये जायेंगे जिसका मुख्य उददेश्य भावी पीढी को अपनी संमृद्ध संस्कृति से जोड़ना है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि पहली बार जौनपुर की महिलाओं ने तीज का पर्व मनाया। उन्होंने सभी को तीज की बधाई दी। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि पहली बार जौनपुर की महिलाओं ने तीज उत्सव मनाया व अपनी पारंपरिक वेशभूषा में आये। उन्होंने कहा अगलाड़ यमुना घाटी विकास मंच मसूरी में मरोज, बग्वाल आदि का कार्पाम करता रहा है लेकिन महिलाओं ने पहली बार तीज का कार्पाम किया व अपनी संस्कृति को प्रस्तुत किया।