वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

मादक पदार्थ तस्करी के मामले में पांच गिरफ्तार, 12 करोड़ के नशीले पदार्थ बरामद: दिल्ली पुलिस

प्रकाशित: 09-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)। दिल्ली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन विदेशी नागरिक शामिल हैं। पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है और करीब 12 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन और एमडीएमए बरामद की है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान नाइजीरियाई नागरिक मोरिस ओकाली (52) और इबेग्बु चिगोजी सैमुअल (50), घाना के नागरिक इमैनुएल (38), तथा दिल्ली निवासी समीर (28) और लेडी (36) नामक एक महिला के रूप में हुई है। अपराध शाखा ने बताया कि टीम मादक पदार्थों के तस्करों के बारे में खुफिया जानकारी जुटा रही थी, तभी उसे विशेष सूचना मिली कि हेरोइन और एमडीएमए की थोक और खुदरा तस्करी में कथित रूप से शामिल ओकाली, 19 और 20 जुलाई की दरम्यानी रात शाहदरा के एक अस्पताल के पास मादक पदार्थों की खेप पहुंचाने के लिए आएगा। एक वरिष्" पुलिस अधिकारी ने बताया, wजाल बिछाया गया और ओकाली को काले रंग का कंधे पर लटकाने वाला बैग लेकर जाते समय पकड़ लिया गया।
बैग की तलाशी लेने पर 2.004 किलोग्राम हेरोइन और 863 ग्राम एमडीएमए बरामद हुआ।w उन्होंने बताया कि इसके बाद अपराध शाखा थाने में मामला दर्ज किया गया। जांच और ओकाली की पुलिस हिरासत रिमांड के दौरान, उसकी निशानदेही पर 23 जुलाई को चंद्र विहार, निलो"ाr से इमैनुएल और सैमुअल को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने सैमुअल के पास से 254 ग्राम हेरोइन और इमैनुएल के पास से 14 ग्राम एमडीएमए बरामद किया। पुलिस ने बताया कि दो और आरोपियों, समीर और लेडी, को 31 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। समीर को गाजियाबाद के शालीमार गार्डन से पकड़ा गया और उसके पास से 300 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जबकि लेडी को पश्चिम विहार से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी दिल्ली-एनसीआर में सहयोगियों के एक संग"ित नेटवर्क के जरिए हेरोइन और एमडीएमए की खरीद, भंडारण, परिवहन और वितरण में शामिल थे।
नाइजीरियाई नागरिक ओकाली 2020 में भारत आया था और चंदर विहार, निलो"ाr एक्सटेंशन में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि उसका भारतीय वीजा समाप्त हो चुका था और वह देश में अवैध रूप से रह रहा था। इससे पहले उसे 2024 में निहाल विहार थाने में विदेशी अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया गया था।
अधिकारी ने बताया, wटीमों ने आरोपियों के पास से कुल 2.554 किलोग्राम हेरोइन, 881 ग्राम एमडीएमए और 11 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन मादक पदार्थों की कीमत करीब 12 करोड़ रुपये आंकी गई है।w
पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने और पूरे आपूर्ति नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए जांच जारी है।