खरहर गांव की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले पंचायत प्रतिनिधि
प्रकाशित: 09-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
रोहतक, (तारीफ शर्मा)। खरहर गांव की समस्याओं को लेकर बीते रोज पंचायत समिति सदस्य आशीष राठी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस दौरान पंचायत ने मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र सौंपकर गांव की मुख्य सड़कों की बदहाली और जलभराव की समस्या से अवगत कराया।
मांग पत्र में मुख्य रूप से ग्राम खरहर में मातन मोड़ श्मशान घाट से लेकर दादा दियाला मंदिर तक आरसीसी सड़क बनवाने की मांग की गई है। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि यह मार्ग रोहतक-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने के साथ-साथ मातन, खरमाण, दुलहेड़ा, बेरी, झज्जर और बहादुरगढ़ को भी जोड़ता है। गांव की पूर्वी से दक्षिणी दिशा तक फैले इस मार्ग की हालत बेहद खस्ता है। सड़क जगह-जगह से टूटी हुई है और बीच में बने गहरे गड्ढों में पूरे साल पानी भरा रहता है। जलभराव के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और बरसात में पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। लंबे समय तक पानी ठहरा रहने से मच्छर व कीड़े-मकोड़े पनप रहे हैं, जिससे स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। ग्रामीणों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए इस मार्ग पर जल्द से जल्द आरसीसी सड़क का निर्माण कराना अति आवश्यक है।