राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से जन भवन से निकली नशा मुक्ति जागरूकता साइकिल रैली
प्रकाशित: 09-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ, (वीअ)। प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से आज जन भवन, उत्तर प्रदेश से नशा मुक्ति के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नशा मुक्ति जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। साइकिल रैली को विशेष कार्याधिकारी (अपर मुख्य सचिव स्तर) डॉ. सुधीर महादेव बोबडे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में जन भवन के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सुरक्षा कर्मियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रैली को जन भवन आदर्श माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने स्वागत करते हुए जन भवन से रवाना किया।
रैली के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों के प्रति जनसामान्य को जागरूक करते हुए स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति से संबंधित विभिन्न नारों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया।
साइकिल रैली में प्रतिभागियों को दो टीमों में विभाजित किया गया। टीम-1 ने जन भवन के गेट नंबर-02 से रैली प्रारंभ की। यह टीम बंदरियाबाग चौराहा, गोल्फ चौराहा होते हुए बाईं ओर पार्क रोड, हजरतगंज चौराहा से दाईं ओर श्रीराम टावर, सप्रू मार्ग, अलका तिराहा, हजरतगंज चौराहा तथा रॉयल होटल होते हुए जन भवन के गेट नंबर-08 से प्रवेश कर योजना भवन होते हुए पशु अस्पताल पहुंची।
पशु अस्पताल स्थित कार्पाम स्थल पर नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जादू के माध्यम से विशेष जागरूकता कार्पाम प्रस्तुत किया गया। कार्पाम के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों को रोचक एवं प्रभावी ढंग से समझाते हुए नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्पाम की समाप्ति के पश्चात टीम-1 साइकिल रैली के माध्यम से वापस जन भवन के गेट नंबर-08 पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ। टीम-2 का नेतृत्व विधि परामर्शी श्री सुनील वर्मा, परिसहाय श्री पुनीत द्विवेदी तथा अन्य अधिकारियों के दल द्वारा किया गया। टीम-2 ने जन भवन के गेट नंबर-02 से रैली प्रारंभ कर गोल्फ चौराहा, 1090 चौराहा होते हुए एकता वन तथा वहां से मलिन बस्ती स्थित कार्पाम स्थल का पहुंची। इसके पश्चात टीम गोल्फ चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा तथा एनेक्सी तिराहा होते हुए जन भवन के गेट नंबर-08 में प्रवेश कर समाप्त हुई। इस दौरान एकता वन के पास स्थित मलिन बस्ती में विशेष नशा मुक्ति जागरूकता कार्पाम आयोजित किया गया। यहां स्थानीय जनसमूह से नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज को नशामुक्त बनाने की अपील की गई। इस अवसर पर ‘घंटी के जादू' के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। जादू के माध्यम से प्रस्तुत संदेश ने स्थानीय लोगों, विशेषकर बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्पाम को संबोधित करते हुए परिसहाय श्री पुनीत द्विवेदी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर देशभर में नशा मुक्ति के प्रति व्यापक जन-जागरूकता कार्पाम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री जी की अपेक्षा है कि उत्तर प्रदेश को नशामुक्त बनाने की दिशा में समाज के सभी वर्ग मिलकर प्रभावी प्रयास करें।