काष्ठ शिल्प उत्पादों के पाय हेतु मेले में स्टॉल लगाएंः पार्थ
प्रकाशित: 09-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
शहडोल (वीअ)। कलेक्टरओ पार्थ जायसवाल ने जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम छतवई में संचालित हस्तशिल्प हथकरघा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय कारीगरों द्वारा तैयार किए जा रहे काष्ठ शिल्प उत्पाद, गोंडी पेंटिंग, दरी, कालीन सहित अन्य हस्तशिल्प उत्पादों का अवलोकन किया तथा आकर्षक उत्पादों की सराहना की। कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवम प्रजापति को निर्देश दिए कि हस्तशिल्प हथकरघा केंद्र छतवई में निर्मित उत्पादों के पाय के लिए स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाले मेलों में स्थान चिन्हित कर स्टॉल लगाए जाएं। मेलों में स्टॉल लगाए जाने से स्थानीय कारीगरों द्वारा निर्मित उत्पादों की पी को बढ़ावा मिलेगा। इससे कारीगर आर्थिक रूप से सशक्त होंगे और उन्हें अपने हुनर को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। कलेक्टर ने हस्तशिल्प उत्पादों की पी को बढ़ावा देने के लिए उन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी अपलोड करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने कारीगरों को शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित भी किया। निरीक्षण के दौरान एसपी संजय कुमार अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवम प्रजापति सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।