वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

कॉलेज की छात्रा ने राजौरी गार्डन के मॉल की ऊपरी मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या

प्रकाशित: 09-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (वीअ)। दिल्ली में शनिवार को राजौरी गार्डन पिंक लाइन मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक मॉल की ऊपरी मंजिल से कॉलेज की 19 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।प्रारंभिक पूछताछ में मृत छात्रा के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2021 में मां की मौत के बाद से वह अवसाद में थी। पुलिस ने बताया कि नियमित गश्त पर तैनात एक हेड कांस्टेबल ने मॉल के पास लड़की का शव पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना राजौरी गार्डन थाने को दी गई।उसने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर अपराध शाखा तथा फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के कर्मियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से हाथ से लिखा हुआ एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है, जिसमें लड़की ने लिखा है कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही है। एक अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी का कोई सबूत नहीं मिला है। अधिकारी ने बताया कि लड़की दिल्ली के आर्यभट्ट कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। पुलिस ने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत कार्वाई शुरू कर दी गई है और मामले में कानूनी कार्वाई जारी है।