महापौर कार्यालय को नौवीं बार बम से उड़ाने की मिली धमकी
प्रकाशित: 09-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के महापौर कार्यालय को आज एक बार फिर बम विस्फोट की धमकी प्राप्त हुई। यह नौवीं बार है जब महापौर कार्यालय को इस प्रकार बम से उड़ाने की धमकी प्राप्त हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए महापौर कार्यालय द्वारा तत्काल सुरक्षा एजेंसियों एवं दिल्ली पुलिस को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को सािढय करते हुए आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई।
सूचना प्राप्त होने के उपरांत दिल्ली पुलिस एवं संबंधित सुरक्षा एजेंसियों ने महापौर कार्यालय परिसर की सघन एवं विस्तृत तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान कार्यालय के प्रत्येक संवेदनशील क्षेत्र, प्रवेश एवं निकास द्वार तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की गहन जांच की गई। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित किया। महापौर कार्यालय ने स्पष्ट किया कि यह पहली बार नहीं है जब इस प्रकार की धमकी प्राप्त हुई हो। इससे पूर्व भी आठ बार महापौर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। लगातार प्राप्त हो रही ऐसी धमकियों को अत्यंत गंभीर विषय मानते हुए महापौर कार्यालय द्वारा पूर्व में दिल्ली पुलिस आयुक्त को एक औपचारिक पत्र भी प्रेषित किया गया था, जिसमें इन घटनाओं की विस्तृत जांच कर दोषियों की पहचान करने तथा उनके विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया था।