वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

नंदनगरी थाना पुलिस ने सट्टा संचालक को गिरफ्तार किया

प्रकाशित: 09-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)। उत्तर-पूर्व जिले में जुआ और अवैध सट्टा गतिविधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस टीमें संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी और नियमित गश्त कर रही हैं।
07 सितंबर 2026 को करीब 06:30 बजे हवलदार अशोक कुमार, सिपाही सतेंद्र के साथ गश्त पर थे और नंद नगरी के सी-1 ब्लॉक स्थित शौचालय के पास पहुंचे। पुलिस टीम को देखकर मौके पर मौजूद कुछ लोग भागने की कोशिश करने लगे। तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उनमें से एक का पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान रघुवीर उर्फ हल्का (43 वर्ष) पुत्र सीताराम निवासी सी-ब्लॉक नंद नगरी दिल्ली के रूप में हुई।
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1200 रुपये नकद और सट्टा सामग्री जिसमें एक कागज का पैड, एक कार्बन शीट और एक पेन था, बरामद हुई।
इसी संबंध में नंद नगरी थाने में प्राथमिकी संख्या 490/26 दिनांक 07/09/2026 धारा 12/9/55 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। विस्तृत जांच में आरोपी पहले भी 4 इसी तरह के मामलों में शामिल पाया गया। मामले में आगे की जांच जारी है, यह खबर उत्तर पूर्वी जिला भारतीय पुलिस सेवा पुलिस उपायुक्त राहुल अलवल ने दी है।