वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

साल्हावास टप्पे के सात गांवों की ब्राह्मण समाज कार्यकारिणी गठित, पंडित रामबीर बने प्रधान

प्रकाशित: 09-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
रोहतक, (तारीफ शर्मा)।गांव सुधराना में पंडित माडू राम की अध्यक्षता और लेक्चरर राजेंद्र प्रसाद वशिष्ठ (ढाणा) की अगुवाई में आयोजित ब्राह्मण समाज की बैठक में साल्हावास टप्पे के सात गांवों के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुआ। राजेश शर्मा (अकेहड़ी) और कुलदीप शर्मा (साल्हावास) के साझा प्रयासों से आयोजित इस बैठक में साल्हावास टप्पे के विप्र बंधुओं ने भाग लिया। सर्वसम्मति से पंडित रामबीर (ढाणी साल्हावास) को प्रधान, पंडित मूलचंद (सुधराना) को उपप्रधान, पंडित राजेंद्र (सुंदरहटी) को संगठन सचिव, पंडित सुरेश (गोरिया) को सचिव और पंडित जगदीश (नीलाहेडी) को खजांची चुना गया।