“राजनीति को दूर से न देखें; आगे आएं, इसमें भाग लें और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें'': विजेंद्र
प्रकाशित: 09-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। “राजनीति को दूर से न देखें; आगे आएँ, इसमें भाग लें और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें,'' यह बात दिल्ली विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता ने आज दिल्ली विधानसभा के युवा संपर्क कार्पाम के अंतर्गत दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए कही। लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी के महत्व पर जोर देते हुए श्री गुप्ता ने विद्यार्थियों से केवल राजनीति और लोकतांत्रिक प्रािढयाओं के दर्शक बने रहने के बजाय सार्वजनिक जीवन, सुशासन और राष्ट्र निर्माण में सािढय रूप से योगदान देने का आह्वान किया।
राजधानी कॉलेज, श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज, लॉ सेंटर-घ् और शिवाजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने युवा संपर्क कार्पाम के अंतर्गत दिल्ली विधानसभा का भ्रमण किया और विधानसभा अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता के साथ संसदीय कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक भागीदारी तथा सदन की कार्यवाही के सुचारु संचालन में विधानसभा अध्यक्ष की भूमिका सहित विभिन्न विषयों पर संवाद किया।
नेता प्रतिपक्ष से विधानसभा अध्यक्ष बनने तक के अपने सफर के संबंध में एक छात्र द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के रूप में उनका अनुभव चुनौतियों से भरा रहा, लेकिन इस अनुभव ने उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए और अधिक दृढ़ संकल्पित किया कि विधानसभा अध्यक्ष के रूप में सदन के प्रत्येक सदस्य को अपनी बात रखने का उचित और सार्थक अवसर मिले।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के रूप में उनके अनुभवों ने आज सदन की कार्यवाही संचालित करने के उनके दृष्टिकोण को प्रभावित किया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि राजनीतिक दल से सदन के प्रत्येक सदस्य को अपने विचार रखने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के रूप में वे संसदीय नियमों और प्रािढयाओं के दायरे में यह सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास करते हैं कि प्रत्येक सदस्य की बात सुनी जाए।
सदन की कार्यवाही में अधिक पारदर्शिता और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए किए गए उपायों की जानकारी देते हुए श्री गुप्ता ने विधानसभा सदन में लगे डिस्प्ले पीन पर समय प्रदर्शित करने वाली टाइमर व्यवस्था का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सदस्य को दिए गए बोलने के समय को पीन पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाता है, जिससे सदस्यों को अपने लिए निर्धारित समय की जानकारी रहती है और सदन की कार्यवाही को व्यवस्थित एवं समयबद्ध ढंग से संचालित करने में भी सहायता मिलती है।