वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

घर से आभूषण व नकदी चोरी करने के मामले में 2 गिरफ्तार

प्रकाशित: 09-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
फरीदाबाद,(सुनील शर्मा)। फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। घर से आभूषण व नकदी चोरी करने के मामले में ाढाईम ब्रांच सेक्टर-16 की टीम ने 2 आरोपियों को जेल से प्रोडक्शन को लेकर 1 सितंबर को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान रहीश व शकील निवासी जिला अलीगढ उत्तर प्रदेश के रुप में हुई है। जिनको 4 दिन पुलिस रिमांड उपरांत जेल भेज दिया गया है। आरोपियों से 6.80 लाख रुपए बरामद किये। पुलिस प्रवक्ता अनुसार सरस्वती कालोनी निवासी एक महिला ने थाना पल्ला में दी अपनी शिकायत में बताया था कि 5 अगस्त 2026 को वह अमरनाथ यात्रा पर गई थी। जब वह 11 अगस्त को वापस घर लौटी तो घर से आभूषण व डेढ़ लाख रुपए नकदी चोरी होने पाए गए। जिसकी शिकायत पर थाना पल्ला में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर्ज शुरू की गई थी। उन्होंने आगे बताया कि दोनों आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने 1 सितंबर को जेल से प्रोडक्शन पर लेकर गिरफ्तार किया गया और 4 दिन पुलिस रिमांड पर लेकर घटपाम के संबंध में कार्रवाई शुरू की गई।