वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

360 ग्राम गांजा बरामद, एक गिरफ्तार, ाढाईम ब्रांच डीएलएफ की कार्रवाई

प्रकाशित: 09-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस की ाढाईम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने अवैध नशा पर कार्रवाई करते हुए 7 सितम्बर को 360 ग्राम गांजा सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान बासु वासी राजीव कॉलोनी फरीदाबाद के रुप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 7 सितम्बर को ाढाईम ब्रांच डीएलएफ की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति आसियाना फ्लेट्स सेक्टर-56 क्षेत्र में अवैध नशा लिये हुए हैं। सूचना पर अपराध शाखा की टीम ने शिवम को 360 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया, जिसके विरुद्ध थाना सेक्टर-58 में एनडीपीएस की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी शिवम गांजा को 5000 रुपये में दिल्ली सदर बाजार से लाया था।