14 से बंथरा में होगा ड्राइविंग टेस्ट, पास होने पर ही मिलेगा स्थायी लाइसेंस
प्रकाशित: 09-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ,(वीअ)। स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले आवेदकों के लिए अब ड्राइविंग टेस्ट बंथरा स्थित चालक प्रशिक्षण एवं ड्राइविंग टेस्ट केंद्र में देना होगा। केंद्र का संचालन आगामी 14 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। टेस्ट में सफल होने के बाद ही आवेदक को स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जाएगा। बंथरा में बना यह केंद्र करीब तीन महीने पहले ही तैयार हो चुका था, लेकिन तकनीकी कारणों से इसका संचालन शुरू नहीं हो सका था। अब परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन की मंजूरी के बाद केंद्र को शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। केंद्र का संचालन निजी कंपनी द्वारा किया जाएगा। फिलहाल सारथी पोर्टल 4.0 की लॉगिन आईडी उपलब्ध नहीं होने के कारण ड्राइविंग टेस्ट के परिणाम तत्काल पोर्टल पर दर्ज नहीं किए जा सकेंगे। टेस्टिंग की पूरी प्रािढया प्राविधिक निरीक्षक प्रशांत कुमार की निगरानी में कराई जाएगी और परिणाम बाद में सारथी पोर्टल 4.0 पर अपलोड किए जाएंगे। परिवहन विभाग ने केंद्र संचालक कंपनी को 13 सितंबर तक सभी आवश्यक मानक और व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं। आवेदकों की सुविधा के लिए केंद्र का संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराया जाएगा।
ड्राइविंग टेस्ट में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी प्रािढया की वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य की गई है। टेस्टिंग ट्रैक पर दो दर्जन से अधिक कैमरों के जरिए लगातार निगरानी की जाएगी। वीडियो रिकॉर्डिंग और कैमरों समेत पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी केंद्र संचालक कंपनी की होगी। 14 सितंबर से लागू होने वाली यह व्यवस्था स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों के लिए टेस्ट प्रािढया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।