शी चिनफिंग की भारत यात्रा का विरोध कर रहे तिब्बतियों को हिरासत में लिया गया
प्रकाशित: 12-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (वीअ)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की भारत यात्रा का विरोध करने के लिए प्रगति मैदान के पास जुटे कम से कम पांच तिब्बती नागरिकों को दिल्ली पुलिस ने पावार सुबह हिरासत में ले लिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
चीनी राष्ट्रपति राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई कथित वीडियो भी वायरल हुए जिनमें प्रगति मैदान सुरंग से हिरासत में लिए गए कुछ लोगों को कथित तौर पर खंभों पर चढ़ते और चीनी प्रतिनिधिमंडल के लिए लगाए गए पोस्टरों को फाड़ने की कोशिश करते हुए देखा गया है। सूत्रों ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों को प्रगति मैदान के पास एक सुरंग से पकड़ा गया था, जहां वे शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली आने वाले चीनी प्रतिनिधिमंडल का विरोध करने के लिए कथित तौर पर एकत्र हुए थे। उत्तरी दिल्ली के मजनूं का टीला में भी एक तिब्बती समूह के सदस्य एकत्र हुए और शी की भारत यात्रा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में भारी पुलिस तैनाती की गई है। चीन ने 10 सितंबर को घोषणा की कि चिनफिंग 12 और 13 सितंबर को दिल्ली में आयोजित हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।