महिलाओं से जुड़ी ऑनलाइन शिकायत व्यवस्था को और मजबूत करे महिला आयोग: रेखा गुप्ता
प्रकाशित: 12-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा केवल कानून बनाने से नहीं, बल्कि उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक बनाने से सुनिश्चित होगी। यह विचार मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने पावार को राज्या महिला आयोग की बैठक में व्यक्त किए। उन्होंने आयोग को महिलाओं से जुड़ी ऑनलाइन शिकायत व्यवस्था को और मजबूत करने पर बल दिया और महिलाओं और बालिकाओं के हितों से जुड़े मुद्दों पर जमीनी स्तर पर सािढयता बढ़ाने की सलाह दी। मुख्यमंत्री ने पॉस्को और साइबर अपराधों के प्रति बालिकाओं को जागरूक करने, पात्र किशोरियों तक एचपीवी टीकाकरण का लाभ पहुंचाने और महिलाओं की शिकायतों के ऑनलाइन निस्तारण की व्यवस्था को और सरल एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में आयोजित इस बैठक में आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता, सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के लिए विशेष रूप से जागरूक किया जाना चाहिए। उन्होंने आयोग को कॉलेजों में अभियान चलाकर छात्राओं को ऑनलाइन उत्पीड़न, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, साइबर ठगी और अन्य डिजिटल अपराधों से बचने के उपायों की जानकारी देने तथा किसी घटना की स्थिति में शिकायत कहां और किस प्रकार दर्ज कराई जाए, इसकी जानकारी उपलब्ध कराने की सलाह दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बालिकाओं को उनके अधिकारों और यौन अपराधों से सुरक्षा के लिए उपलब्ध कानूनी प्रावधानों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। उन्होंने आयोग से पॉस्को अधिनियम के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में अभियान चलाने तथा बालिकाओं को शोषण या उत्पीड़न की स्थिति में उपलब्ध सहायता और शिकायत व्यवस्था के बारे में जानकारी देने को कहा। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण को लेकर भी जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों की पात्र किशोरियों तक निशुल्क एचपीवी टीकाकरण की जानकारी और सुविधा पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए।