थाना खजूरी खास की पुलिस टीम ने अवैध शराब की खेप पकड़ी
प्रकाशित: 12-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली (वीअ)। उत्तर पूर्वी जिले के थाना खजूरी खास की सतर्क टीम नेअवैध शराब के व्यापार और तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हुंडई एक्सेंट कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद कर दो आरोपियों आनंद (33) शाहजहां उर्फ निशु (37) को गिरफ्तार किया है हेड कांस्टेबल सोहैब चौहान और महिला कॉन्स्टेबल मीनाक्षी की ड्यूटी सिग्नेचर ब्रिज से जंगल रोड, राजीव विहार पुलिया, खजूरी खास पर पिकेट पर लगी थी। पुलिस टीम ने बैरिकेड्स लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू की हुई थी। लगभग शाम 04:00 बजे, सिग्नेचर ब्रिज की तरफ से खजूरी मेट्रो स्टेशन की ओर आ रही एक सिल्वर रंग की हुंडई एक्सेंट कार तेज गति से आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने ड्राइवर को रुकने का इशारा किया, लेकिन ड्राइवर ने भागने की कोशिश की। पुलिस कर्मियों ने सूझबूझ और सतर्कता दिखाते हुए तुरंत बैरिकेड बंद कर दिया और वाहन को रोक लिया।
वाहन की तलाशी लेने पर पिछली सीट के नीचे, ऊपर छिपाकर रखे गए अवैध शराब के कई कार्टन मिले। डिक्की की तलाशी में भी अतिरिक्त कार्टन बरामद हुए। वाहन से कुल 21 कार्टन में रखे 1050 पव्वे अवैध शराब बरामद की गई।