हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह:विश्राम कुमार मीणा
प्रकाशित: 25-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
कुरुक्षेत्र,(प्रकृति आश्री)। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त 2026 को बड़े हर्षोल्लास, उमंग और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस समारोह का आयोजन पुलिस लाईन के खेल प्रांगण में किया जाएगा। इसके अलावा बरसात आने पर वैकल्पिक स्थल अनाज मंडी रहेगा। इस समारोह को भव्य तरीके से मनाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटियां लगा दी गई है। सभी अधिकारियों को मेहनत और ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वाह करना होगा। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा पावार को लघु सचिवालय के सभागार में 15 अगस्त 2026 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।