अमृतसर में 6.5 किलो हेरोइन और 9.90 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ एक महिला सहित तीन गिरफ्तार
प्रकाशित: 25-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
चंडीगढ़/अमृतसर,(पवन आश्री)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता में, अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक महिला सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर दो नशीले पदार्थों के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, और उनके कब्जे से 6.5 किलो हेरोइन तथा 9.90 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। यह जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने गुरुवार को यहाँ दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान शमशेर सिंह उर्फ शेरा और चरणजीत कौर उर्फ शरणजीत कौर, दोनों अमृतसर के बचीविंड निवासी; तथा जसविंदर सिंह, अमृतसर के रईया निवासी के रूप में हुई है। नशीले पदार्थों और ड्रग मनी की बरामदगी के अलावा, पुलिस टीमों ने उनकी हुंडई ाsढटा कार भी जब्त कर ली है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि दोनों मामलों में आगे और पीछे के संबंध स्थापित करने के लिए आगे की जांच की जा रही है ताकि सभी शामिल साथियों की पहचान की जा सके और पूरी आपूर्ति श्रृंखला को समाप्त किया जा सके।
पहली कार्रवाई के विवरण साझा करते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अमृतसर ग्रामीण कंवलप्रीत सिंह चाहल ने कहा कि संदिग्ध शमशेर उर्फ शेरा और चरणजीत कौर उर्फ शरणजीत कौर के नशा तस्करी में शामिल होने के बारे में विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीमों ने थाना अजनाला के अधिकार क्षेत्र में एक नाका लगाया और दोनों को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वे अपनी ाsढटा कार में यात्रा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कार की तलाशी के दौरान, पुलिस टीमों ने 6 किलो हेरोइन बरामद की है। एक अन्य कार्रवाई में, एसएसपी ने कहा कि आरोपी जसविंदर सिंह को रईया क्षेत्र से 510 ग्राम हेरोइन और 9,90,000 रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि जांच आगे बढ़ने के साथ-साथ आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियाँ और बरामदगी होने की संभावना है।
इस संबंध में, दो अलग-अलग मामले - एफआईआर संख्या 246 दिनांक 22/07/26 को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21(सी) के तहत थाना अजनाला में तथा एफआईआर संख्या 223 दिनांक 22/07/26 को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत थाना ब्यास में दर्ज किए गए हैं।